बीवीजी के सुरक्षा कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया हंगामा
Dec 03 2019
ग्वालियर। मंगलवार को जयारोग्य अस्पताल में शिकायत मिलने के बाद काम से हटाई गई पेटी कांट्रेट कंपनी बीवीजी के सुरक्षा गार्डस और सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में आए रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा जानकारी के अनुसार सुबह के समय बड़ी संख्या में बीवीजी कंपनी के सुरक्षा गार्डस और सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर जयारोग्य परिसर में वेतन न मिलने पर नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि उन्हें पिछले दो-तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले प्रत्येक दस तारीख को हमें वेतन मिल जाता था,लेकिन कंपनी को हटाकर नई कंपनी यूडीएस को कांट्रेट दे दिया गया है। अब हमारा वेतन कौन देगा। हमारा वेतन नहीं मिलने से खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उनके भूखो मरने की नौबत आ गई है। इसके बावजूद ठेकेदार और अस्पताल प्रशासन मनमर्जी कर रहा है और वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
हंगामा बढ़ते देख यूडीएस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे लोगों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि आप लोग चिंता न करें हम आपका वेतन जल्द ही दे देंगे। आश्वासन मिलने के बाद सभी लोग लौट गए। खास बात यह रही कि बीवीजी कंपनी के जो कर्मचारी थे वे ही नई कंपनी यूडीएस की वर्दी पहने थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









