प्रशासन एकादश ने 9 विकेट से जीता क्रिकेट मैच

Dec 01 2019

ग्वालियर। कैं. रूपसिंह स्टेडियम पर जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच सौहार्दपूर्ण मैच के आयोजन में प्रशासन ने पत्रकारों को नौ विकेट से पराजित कर दिया। जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी की पहल पर आयोजित सीमित ओवरों का यह मैच मनोरंजक रहा।   
प्रशासन एकादश के कप्तान कलेक्टर अनुराग चौधरी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए पत्रकार टीम को न्यौता दिया। पत्रकार एकादश की ओर से पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 94 रन बनाये। पत्रकारों की ओर से बल्लेबाजी मनीष शर्मा , संजय त्रिपाठी , बलराम सोनी व परेश मिश्रा ने की। प्रशासन एकादश की ओर से लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने दो, ईओडब्ल्यू एसपी रघुवंश प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने एक -एक विकेट लिया। 
जिला प्रशासन की पारी की शुरूआत एडीएम किशोर कान्याल व डिप्टी कलेक्टर युनूस कुर्रेशी ने की। पहले विकेट की साझेदारी में 50 से अधिक रन की भागीदारी की। एडीएम किशोर कान्याल के बाद लोकायुक्त एसपी संजीव सिन्हा ने भी जमकर रन बटोरे और टीम को जीत की ओर ले गये। बाद में युनूस कुर्रेशी ने रिटायर होकर जीत के रन के लिए कलेक्टर अनुराग चौधरी को बल्लेबाजी दी। चौधरी ने दो रन बनाये । इस प्रकार जिला प्रशासन की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की। विजयी रन एसपी लोकायुक्त संजीव सिन्हा ने बनाया। 
इसके बाद विजेता कप जिला प्रशासन के कप्तान अनुराग चौधरी , एसपी नवनीत भसीन , निगम आयुक्त संदीप माकिन , सीईओ स्मार्ट सिटी महीप तेजस्वी, एडीएम किशोर कान्याल , एसडीएम अनिल बनवारिया, ईओडब्ल्यू एसपी रघुवंश प्रसाद सिंह, लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिंन्हा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। 
वेस्ट खिलाडी , वेस्ट फील्डर, वेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट गेंदबाज के अवार्ड रघुवंशप्रसाद सिंह, सुनील पाठक, युनूस कुर्रेशी, किशोर कान्याल, को दिये गये। 
इस मौके पर एडीएम रिंकेश वैश्य, एसडीएम प्रदीप तोमर, तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार, पत्रकारों की ओर से विनय अग्रवाल, राजेश शर्मा, चंद्रेश गर्ग, प्रदीप शास्त्री, प्रदीप तोमर, रमन पोपली,विनोद शर्मा, संजय शर्मा, नासिर गौरी, श्याम पाठक, रमन शर्मा, रामकिशन कटारे, बृजमोहन शर्मा, राकेश अचल, फूलसिंह मीणा, शैलेन्द्र शर्मा, रवि शेखर, निगम पीआरओ मधु सोलापुरकर आदि भी मौजूद रहे।