इनरव्हील क्लब ने नारायण वृद्धाश्रम में बुजुर्गो खाद्य सामग्री सौंपी

Dec 01 2019

ग्वालियर।  इनरव्हील क्लब द्वारा रविवार की दोपहर 1 बजे नारायण वृद्धाश्रम में पहुच कर क्लब की सदस्याओं ने 20 किलो आटा, 1 किलो घी, 5 किलो तेल, 5 किलो दाल, 8 किलो चावल और 5 किलो शक्कर आदि खाने की सामग्री उपलब्ध करवाई गयी।
नारायण वृद्धाश्रम में मौजूद 40 बुजुर्गो की समस्याओं को समाज और क्लब द्वारा उनकी समस्याओं की समाधान किया जायेगा। आज के इस कार्यक्रम में अनीता सचेती, चन्द्रकांता राठी, सुष्मिता पारिख, आभा अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल आदि ने नारायण वृद्धाश्रम में एकत्रित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। यह जानकारी इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा रेखा आलोक जैन ने दी।