अवैध रूप से संचालित 4 पशु डेयरियों को किया सील
Dec 01 2019
ग्वालियर। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही पशु डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत आज थाठीपुर स्थित गोपाल पुरा में अवैध रूप से संचालित हो रही पशु डेयरियों के भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई।
एसडीएम सुश्री जयती सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान थाठीपुर स्थित गोपालपुरा क्षेत्र से 7 जानवर जप्त किये गए, इसके साथ ही ऐसे चार भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई। जिनमें अवैध रूप से पशु डेयरियां संचालित हो रही थीं। कार्यवाही के दौरान डेयरियों में खनोटे तोडे गए तथा एक ट्रॉली भूषा जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं नोडल मदाखलत अधिकारी एवं उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान, तीनों विधानसभा क्षेत्र के मदाखलत अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









