छत्त से गिरे मासूम की मौत

Dec 01 2019

ग्वालियर। छत पर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका का पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरी। घटना सिकंदर कंपू स्थित बारह बीघा की है। घायल मासूम को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। 
गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू निवासी नंदलाल कुशवाह प्रायवेट जॉब करते है। उनकी पत्नी डेढ़ वर्षीय बेटी परी के साथ छत पर बैठी थी। कुछ देर का पत्नी का ध्यान बच्ची से हटा तो वह छत से नीचे आ गिरी। घटना का पता चलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
झांसी रोड पुलिस ने बताया कि जनकगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पेट्रोलपंप के पास रहने वाला अमीर खान पुत्र अजमेरी खान अपने दोस्तों के साथ ढाबा पर पार्टी करने आया था। पार्टी करने के बाद वह वापस जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने अमीर की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अमीर की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।