आज से नई वर्दी में जयारोग्य अस्पताल की सुरक्षा करेंगे गार्डस
Dec 01 2019
ग्वालियर। आज से अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में प्राइवेट लिमिटेड यूडीएस कपंनी के सुरक्षा गार्डस ने नई वर्दी के साथ सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही उक्त कंपनी के द्वारा सफाई की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी है। नई कंपनी के अधिकारियों ने जेएएच के अधिकारियों से मिलकर इस बारे में चर्चा की और आज से पूरा काम संभाल लिया है। गार्डों को जिसमें महिला भी शामिल हैं उन्हें जयारोग्य अस्पताल समेत परिसर में जितने भी मेडिकल भवन हैं वहां तैनात किया गया है। वहीं उन्हें हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो उन पर एक्शन लिया जाएगा।
बताया जाता है कि ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में यूडीएस कंपनी को अस्पताल प्रबंधन ने गाइडलाइन दी है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। वहीं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत भी दी गई है।
शिकायतें मिल रही थीं हाइट्स कंपनी की
जब से हाइट्स कंपनी ने जेएएच की सुरक्षा और सफाई की कमान पेटी कान्ट्रेट पर बीवीजी कंपनी को दी थी ताकि इस कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत मिल रही थी। कई बार तो सुरक्षा गार्डों के द्वारा मरीज के परिजनों से मारपीट और खराब व्यवहार की शिकायत भी मिल रही थीं। मंत्रीगण और विधायक ने भी
इसकी शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री को की थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









