सडक़ हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Dec 01 2019

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में  एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दोनों एक ढाबे से पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आमिर और नदीम खान निवासी नेहरु पेट्रोल पंप राज साहब की दरगाह बाइक पर सवार होकर यादव ढाबा से पार्टी मनाकर लौट रहे थे कि तभी एक यात्री वाहन ने उन्हें कट मार दिया। हादसे में आमिर की मौत हो गयी। वहीं उसका साथी युवक घायल हो गया।