प्याज के मूल्यों को नियंत्रित रखने हेतु खाद्य विभाग के दल ने किया मंडियों का निरीक्षण

Dec 01 2019

 

ग्वालियर 01 दिसम्बर  प्याज के मूल्यों को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से खाद्य विभाग के दल ने रविवार को हजीरा सब्जीमंडी एवं बिरलानगर सब्जीमंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से मंडी से प्याज खरीदी के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दो व्यापारियों को कालाबाजारी नियंत्रण आदेश 1980 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही सभी प्याज विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के बाहर दरों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। 
    जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री जादौन ने बताया कि विभाग के दल द्वारा दोनों सब्जिमंडियों का निरीक्षण किया गया है तथा प्याज विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही प्याज का विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों के पास प्याज थोक में खरीदने के दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।