प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का शुभारंभ आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी एवं खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे ग्वालियर 01 दिसम्बर गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के व्यापक प्रचार.प्रसार हेतु 2 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में होगा। सप्ताह का शुभारंभ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी के मुख्य आतिथ्य एवं खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में ग्वालियर में दोपहर 12 बजे बाल भवन में किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजीव सिंह ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सभाओं का आयोजनए घर.घर संपर्क कर छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयनए योजना से संबंधित विभिन्न विभागों से समन्वयए बैंकए डाकघर में हितग्राहियों के बचत खाता और आधार संबंधी समस्याओं का निराकरण आदि गतिविधियां संचालित की जायेंगीं।
Dec 01 2019
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









