कचरे के डिब्बे में ब्लास्ट, युवक का हाथ झुलसा

Nov 29 2019

ग्वालियर। मोहना थाना क्षेत्र में कचरा बीनते समय डिब्बे में ब्लास्ट होने पर एक युवक घायल हो गया। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल युवक को उपचार के लिये भर्ती कराया। मोहना थाना पुलिस ने बताया कि टिकोला निवासी चीकू पुत्र बापू सिंह कबाडा़ बीनने का काम करता है। वह कचरा बीन रहा था, तभी एक डिब्बे से कचरा देखा। जैसे ही उसने कचरा उठाया, तेज ब्लास्ट हुआ और उसका हाथ झुलस गया। मामले का पता चलते ही मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायल को उपचार के लिये जेएएच में भर्ती कराया है। डाक्टरों का कहना है कि ब्लास्ट से उसका हाथ खराब हो गया।