कंटेनर ने एफआरवी में मारी टक्कर, पायलट व जवान की बची जान

Nov 29 2019

ग्वालियर। एक्सीडेंट कर भाग रहे ट्रक को रोकने का प्रयास कर रही डायल 100 में कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के तपोवन के पास शुक्रवार की है। डायल 100 में टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने अपने वाहन को भगाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही एफआरवी स्टॉफ वहां पर पहुंचा तो चालक वहां से भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विक्की फैक्ट्री पर तैनात डायल 100 को कंट्रोल से पाइंट मिला कि चिरवाई नाका पर एक कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एए 6742 बैरिकेडस तोडक़र आ रहा है। सूचना मिलते ही डायल 100 ने कंटेनर को पकडऩे के लिए विक्की फैक्ट्री पर घेराबंदी की तो कंटेनर ने शहर में प्रवेश करते हुए अपने वाहन को तपोवन की तरफ डाल दिया। एफआरवी पर तैनात पायलट पवन शुक्ला व जवान मुनीष शर्मा व कुलदीप तोमर ने भी उसका पीछा किया और तपोवन के पास ट्रक के सामने अपना वाहन लगाया तो कंटेनर के चालक ने डायल 100 को टक्कर मार दी। जिससे एफआरवी पलटते-पलटते बची। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन छोडक़र फरार हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन को जब्ती में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
पायलट और स्टॉफ की बची जान
जिस समय कंटेनर ने एफआरवी में टक्कर मारी, उस समय जवान व पायलट वाहन में ही थे और एफआरवी पलटते-पलटते बची। अगर एफआरवी पलट जाती तो चालक व जवान घायल हो जाते।