स्टेट बार काउंसिल के चुनाव स्थगित

Nov 29 2019

ग्वालियर। स्टेट बार कांउसिल सदस्य के होने जा रहे चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। स्टेट बार कांउसिल के उपाध्यक्ष दिनेश नारायण पाठक ने इसकी पुष्टि की है। राज्य अधिवक्ता परिषद क लिए होने वाले इस चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच चुका था। अकेल ग्वालियर से 18 दावेदार मैदान में थे और पूरे राज्य से इस परिषद के लिये 145 दावेदारों ने ताल टोकी थी। ग्वालियर हाईकोर्ट के वकील चुनाव स्थगित होने के बाद उस पर मंत्रणा करते दिखे।