स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पाए जाने पर सीएमएचओ एवं जिला टीकाकरण अधिकारी का एक दृ एक माह का वेतन काटने का नोटिस तीन एएनएम ए 3 डॉक्टर और 26 आशा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर श्री चौधरी ने की श्मिशन इन्द्रधनुषश् की समीक्षा
Nov 28 2019
ग्वालियर 28 नवम्बर बच्चों के टीकाकरण हेतु शासन द्वारा श्मिशन इन्द्रधनुषश् के तहत 2 दिसम्बर से टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। टीकाकरण अभियान से पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में बच्चों के चिन्हांकन हेतु सर्वेक्षण का कार्य किया गया। ग्वालियर जिले में सर्वेक्षण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् मृदुल सक्सेना एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉण् आर के गुप्ता को एक दृ एक माह का अवैतनिक करने के आदेश पारित किए हैं। इसके साथ ही तीन एएनएम का 10 . 10 दिन का वेतन काटनेए 26 आशा कार्यकर्ताओं का 10 दृ 10 दिन का वेतन काटने तथा सेवा से पृथक करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 3 चिकित्सक डॉण् गोविंद सिंहए डॉण् के पी अग्रवाल तथा डॉ सचिन गुप्ता का भी 10 . 10 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में मिशन इन्द्रधनुष की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं। आगामी 2 दिसम्बर से मिशन इन्द्रधनुष के तहत बच्चों के टीकाकरण का कार्य पूर्ण गंभीरता के साथ करने के निर्देश स्वास्थ्यए महिला बाल विकास एवं जिला पंचायत के समन्वित प्रयास से करने को कहा है। कलेक्टर ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले इस अभियान को पूर्ण गंभीरता से जिले में क्रियान्व्ति करने को भी कहा है। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा है कि मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। शहरी क्षेत्र में सभी चिन्हित वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण किया जाए। इसके साथ ही अभियान के तहत ऐसे क्षेत्र जहां पर कामकाजी लोगों के बच्चे जिसमें ईंट भट्टेए निर्माण एजेन्सियों की साईटए रेलवे स्टेशनए बस स्टेण्डए मेला आदि का भी विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बैठक में नॉन कम्युनिकेशन डिसीज ;एनसीडीद्ध के कार्यों की भी समीक्षा की। जिले की प्रदेश में 51वीं रैंक पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे घोर लापरवाही बताया और संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में इन्द्रधनुष अभियान के तहत महिला बाल विकास और पंचायत एवं अन्य विभागों के मैदानी अमले को भी समन्वित रूप से कार्य कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्माए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्यए सीएमएचओ डॉ मृदुल सक्सेनाए डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ एम एस राजावत सहित महिला बाल विकास पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









