स्वच्छता में शहर को नम्बर 1 बनाने के लिए हमें माॅनीटरिंग मैकेनिज्म मजबूत बनाना होगा: कलेक्टर श्री चैधरी स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Nov 28 2019
ग्वालियर 28 नवम्बर स्वच्छता में शहर को नम्बर 1 बनाने के लिए आगामी दो माह बहुत ही चुनौतीपूर्ण हैं तथा इस कठिन परीक्षा के लिए हम सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी, इसके लिए हमें एक ऐसा सिस्टम विकसित करना चाहिए जिसमें हर स्तर पर नियमित माॅनीटरिंग हो तथा प्रतिदिन नियत समय पर सभी 66 वार्डों की रिपोर्ट मेरे पास आए और जहां भी लापरवाही मिले कडाई से कार्यवाही करें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 के तहत नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री संदीप माकिन को दिए।
बालभवन के आॅडोटोरियम में आयोजित स्वच्छता सीमक्षा बैठक में निगमायुक्त श्री संदीप माकिन, अपर कलेक्टर श्री किशोर कान्याल, श्री रिंकेश वैश्य, श्री अनूप कुमार सिंह, एसडीएम सुश्री जयति सिंह, श्री सीबी प्रसाद, अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री दिनेश शुक्ला सहित सभी वार्डों के वार्ड माॅनीटर एवं डब्ल्यूएचओ व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने कहा कि शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 आने के लिए अपने पूरे प्रयास लगाने होगें तथा सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करना होगा, इसके लिए हमें अपना माॅनीटरिंग मैकेनिज्म बहुत ही मजबूत करना है, और हर स्तर पर माॅनीटरिंग होनी चाहिए और जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक वार्ड की माॅनीटरिंग के लिए एक-एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो कि वार्ड स्तर पर प्रतिदिन माॅनीटरिंग करेगें। इसके लिए निगम स्तर पर एक सिस्टम बनाएं तथा प्रतिदिन का एक समय निश्चित करें और सभी वार्डों की रिपोर्ट भेजें तथा जहां भी लापरवाही मिले वहां निरीक्षण कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने कहा सफाई व्यवस्था के सिस्टम को सुधारने के लिए जो भी कडी कार्यवाही करनी पडे आवश्यक रुप से करें जिससे लोगों में कार्यवाही का डर हो और उनकी आदत में सुधार आए। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति बार बार समझाने पर भी नहीं मानता है तथा गंदगी फैलाता है तो उसके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करें। वहीं सभी अधिकारी व कर्मचारी जो भी संसाधन हैं, उनमें की सर्वश्रेष्ठ करें तथा निगम जो भी आवश्यक मशीनरी किराए से लेनी हैं वह लेकर स्वच्छता अभियान में बेहतर से बेहतर कार्य करें।
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत निगम द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनकी जानकारी दी तथा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा ट्रांसफर, कचरा सेग्रीकेशन एवं कचरे से विभिन्न उत्पाद बनाने के प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा इस प्रक्रिया में जो भी समस्याएं हैं उनके बारे में भी जानकारी दी। जिसपर कलेक्टर श्री चैधरी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री माकिन ने सभी डब्ल्यूएचओ को निर्देश दिए कि पूरे सप्ताह भर सडक पर खडे ऐसे ठेले वालों व दुकानदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करें तथा सभी डब्ल्यूएचओ प्रतिदिन कम से कम 10-10 जुर्माने की रसीदें काटें।
निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि निगम के अमले द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर के 89 व्यावसायिक क्षेत्रों में दो बार सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री माकिन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी डब्ल्यूएचओ एवं वार्ड माॅनीटर अपने अपने वार्डों में सभी घरों से सूखा व गीला कचरा अलग अलग लेने के लिए अभियान चलाए। वहीं ईकोग्रीन कंपनी की ओर से भी जो समस्याएं आ रहीं है उनके बारे में भी कलेक्टर श्री चैधरी को जानकारी दी जिसको लेकर कलेक्टर श्री चैधरी ने ईकोग्रीन कंपनी के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में अपर कलेक्टर श्री किशोर कान्याल एवं अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 को लेकर विभिन्न जानकारियां दी तथा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









