कांग्रेस पार्टी एवं सिंधिया के लिए अंतिम सांस तक कार्य करता रहूंगा रहूंगा-मितेंद्र
Nov 28 2019
ग्वालियर। माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन पर गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ दर्शन सिंह एडवोकेट की तृतीय पुण्यतिथि का श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें शहर के सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर दर्शन सिंह एडवोकेट ने जो संघर्ष किया था उसी का परिणाम था कि कांग्रेस इस समय सरकार में आई और हम सभी का दायित्व बनता है उनके द्वारा किए गए संघर्ष एवं उनके बनाए गए संगठन को आगे संगठन को आगे निरंतर गति प्रदान करने के लिए संकल्प लेना चाहिए उनहोंने 1983,84से निरंतर हम सबने पार्टी के लिए साथ साथ काम किया है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि दर्शन सिंह ने हमेशा दिन हो या रात हो कांग्रेस पार्टी एवं सिंधिया परिवार के लिए हमेशा तत्पर रहते थे दर्शन सिंह अभी तक के जिला अध्यक्षों में से एक थे जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते थे जिला अध्यक्ष होते हुए भी भी उन्होंने कभी यह महसूस नहीं कराया कि वह मेरे लिए जिलाध्यक्ष हैं। वह हमेशा मुझे अपना बड़े भाई के रूम में मानते थे
मितेंद्र दर्शन सिंह ने अपने पिताजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपने पिता के दिखाए गए मार्ग पर चलकर सेवा करने का संकल्प लेता हूं एवं कांग्रेस पार्टी एवं सिंधिया परिवार के लिए कार्य करता रहूंगा अंतिम समय तक मेरे शरीर की एक एक बूंद खून की कांग्रेस पार्टी सिंधिया परिवार के लिए है जिस प्रकार से मेरे पिता ने आप लोगों की दिल में जगह बनाई थी मैं भी उनकी तरह आप सबके लिए कार्य करता रहूंगा और अपने जीवन को धन्य मानूंगा। अगर आप सबका साथ मुझे इसी प्रकार मिलता रहेगा। आज आपने इस श्रद्धांजलि सभा में आकर दिखा दिया कि आप मेरे पिता को कितना चाहते थे। संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाल खांडे ने किया
श्रद्धांजलि सभा में भजन कीर्तन के लिए वृंदावन धाम से पधारे में पंडित अतुल कौशल महाराज ने दर्शन सिंह की पुण्यतिथि में भजन गाते हुए चि_ी न कोई संदेश ना जाने कौन सा देश जहां तुम चले गए की लाइनों पर पूरे सभागार में लोगों रुला दिया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, आशीष प्रताप राठौर, कमलेश कौरव, अमर सिंह माहौर, प्रेम सिंह भदोरिया, लतीफ खान मल्लू, चतुरभुज धनोलया, सुनील श्रीवास, पप्पू, सतेंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह बघेल, विनोदी जैन, संतोष शर्मा, सरोज मिश्रा, आनंद शर्मा, केदार सिंह करार, कुलदीप कौरव, रमेश पाल, रघुराज सिंह राजपूत, नवल गुप्ता, मोहित जाट, अरविंद चौहान, राम सुंदर सिंह, रामू प्रमोद आदि थे।
वहीं दक्षिण विधानसभा में अरविंद चौहान ने स्नेह धारा बालिका आश्रम नई सडक क्षेत्र में श्रधांजलि अर्पित करती हुई करते हुए बालिकाओं को भोजन कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









