आम्र्स लायसेंस का 30 जनवरी से पहले करा लें नवीनीकरण

Nov 28 2019

ग्वालियर। आम्र्स लायसेंस धारक प्रत्येक तीन वर्ष में होने वाले नवीनीकरण को 30 जनवरी से पहले करा लें। इसके बाद धारकों को लेट फीस के साथ नवीनीकरण का आवेदन जमा करना होगा। जिला प्रशासन ने आवेदकों की सुविधा के लिए जिले में 9 लोक सेवा केन्द्रों पर आवेदन को जमा कराने की सुविधा दी है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में लगभग नौ हजार आम्र्स लायसेंस का नवीनीकरण किया जाता है। इस बार के रोटेशन में नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवीनीकरण के लिए आवेदकों को अपने आवदेन में चालान फीस की रसीद,आधार कार्ड और लायसेंस की मूल किताब देना होगी। बता दें कि जिले में लायसेंसी आम्र्स धारकों की संख्या लगभग 30 हजार के पास पहुंच गई है।
इन केन्द्र पर होंगे जमा
तहसील कार्यालय गोरखी, टप्पा तहसील, मुरार, -राजीव गांधी सामुदायिक भवन, बहोड़ापुर, सिंचाई कॉलोनी, ठाठीपुर, वार्डऑफिस, रेसकोर्स रोड, तहसील कार्यालय, भितरवार, तहसील कार्यालय, डबरा, तहसील कार्यालय, चीनौर, जनपद कार्यालय, बरई।