ग्वालियर व्यापार मेले का अधिकारियों ने निरीक्षण कर देखीं खामियां

Nov 28 2019

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला के शुभारंभ होने के दिन नजदीक आ रहे हैं। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर क्या इंतजाम किए जाएं और सैलानियों की सुविधाओं के लिए व्यस्थाएं कैसी हों, आदि का आज सुबह जिलाधीश अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, निगमायुक्त संदीप माकीन व मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल आदि ने मौका-मुआयना किया। इस अवसर पर व्यवस्थाओं हेतु जिलाधीश श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।