चोरी गये ट्रैक्टर को पुलिस ने आधे घण्टे मे किया बरामद
Nov 28 2019
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारापुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिलें मे चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाषों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहतसमस्त अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अपने अधिनस्थ एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को थाना स्टॉफ से प्रभावी चैकिंग कराने के निर्देष दिये गये थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में रात्रिको थाना डबरा देहात के गंगा सिंह को बदमाशों द्वारा ग्राम रजियर के उदयभान सिंह गुर्जर के घर से ट्रैक्टर चोरी किये जाने की सूचना मिली। सूचना की जानकारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर मे तैनात भागीरथ सिंह, जयवीर सिंह राठौर और भानु श्रीवास्तवद्वारा वायरलेस सेट के जरिये एफआरव्ही,म्ब्व्ए ऑस्कर, गामा को तत्काल अपने-अपने क्षेत्र मे ट्रैक्टर की सर्चिंग करने हेतु बताया। उक्त सूचना पर से सर्चिंग करते हुऐ थाना सिरोल कीएफआरव्ही-22 मे तैनात 673 प्रदीप जादौन, 2112 प्रमोद रावत व चालक राजेन्द्र सिंह द्वारा रात को नैनागिरि चौराहे पर उदयभान सिंह गुर्जर के घर से चोरी गये जॉन डीयर कंपनी के ट्रेक्टर को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर को चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका - उक्त ट्रैक्टर बरामदगी में गंगा सिंह एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर के भागीरथ, जयवीर सिंह, भानु श्रीवास्तव, प्रदीप जादौन, प्रमोद रावत व चालक राजेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









