रांग साइड वालों को समझाइश देकर किया चालान
Nov 27 2019
ग्वालियर। रॉग साइड चलने वाले वाहन चालकों को बुधवार की सुबह ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी समझाइश देते हुए चालान कर जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने चालकों को समझाइश दी कि वह नियमों का पालन करेंगे तो जुर्माने से बच सकते हैं।
शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है और कहा है कि वह उन मार्गों का सख्ती से पालन कराएं जिन्हें वन-वे घोषित किया गया है। शॉर्ट कट रास्ते से निकलने वाले वाहन चालकों के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है, इसे देखते हुए बुधवार की सुबह से ही शहर के 8 प्वाइंटों पर ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी और जवानों ने बेरिकेट्स लगाकर वाहन चालकों को रोककर समझाइश देना शुरु कर दिया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया और जिन लोगों ने जुर्माना देने में आनाकानी की उनकी वीडियोग्राफी की गई है। डीएसपी नरेश अन्नोटिया का कहना है कि एक घंटे में लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन चालकों को समझाइश दी गई है और जिन लोगों ने आगे से रॉग साइड नहीं चलने की बात कही उन्हें छोड़ दिया गया है। चेकिंग के दौरान लगभग 30 वाहनों पर जुर्माना किया गया है। बुधवार की सुबह ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियों द्वारा वन-वे का पालन कराने के लिए फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, गश्त का ताजिया, अचलेश्वर रोड, कंपू, जनकगंज डिस्पेंसरी पर पुलिस बल तैनात है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









