छात्रों के साथ ज्यादती नहीं करेंगे सहन
Nov 27 2019
ग्वालियर। आधा दर्जन मांगों को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की। इनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के साथ ज्यादती की जा रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। छात्र नेताओं ने कहा कि हमारी मांगे लंबे समय से चली आ रहीं हैं, कई बार इसे लेकर ज्ञापन देने के साथ ही प्रबंधन से सीधे चर्चा की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद उन्हे अब प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता वह शांत नहीं बैठने वाले, बल्कि आंदोलन को और उग्र करेंगे। यह उनके भविष्य का सवाल है। छात्रों ने अपना मांगों को लेकर ज्ञापन वासी एसके शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
छात्रों का कहना है कि यूनिवुर्सिटी में स्टाफ तक नहीं है, ऐसे में उनका अध्यापन कार्य प्रबावित हो रहा है। वहीं रिसर्च वालों को स्टडी के लिए रख लिया गया है, जिन्हे लैटर का कोई ज्ञान नहीं। हॉस्टल मं लंबे समय से वैटिंग चल रही है, जबकि प्रबंधन फीस पहले ही ले चुका है। जब भी हॉस्टल की मांग की जाती है तो उन्हे कायदा कानून समझा दिए जाते हैं, लेकिन इस तरह नहीं चलेगा।
संगठन की ओर से छात्रसंघ के अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने भी जब पिछले दिनों इस तरह की मांग उठाई थी और प्रबंधन के रवैये का सामने आकर विरोध किया था तो उसे नोटिस थमा दिया गया। साथ ही कहा गया कि यदि वह नेतागिरी करेगा तो फिर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









