बूंदाबांदी के आसार, बादल छाये

Nov 27 2019

ग्वालियर। राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात के चलते बुधवार सुबह से गहरी धुंध व बादल छाए रहे। जिससे सूर्योदय विलंब से हुआ, इसका सीधा असर शहर की दिनचर्या पर पड़ा। वहीं ठंड का अहसास भी बढ़ गया, लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा ने भी कंपाने का काम किया।
यह हालात दोपहर को भी बने रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं आने वाले 48 घंटों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहींउत्तरी इलाकों में शुरु हुई बर्फबारी भी असर दिख रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि भले ही अभी बादल छाए रहने के कारण ठंड का असर सुबह और शाम ही दिखाई दे रहा है, लेकिन हवा का वेग बढऩे के बाद बादल हट जाएंगे और आसमान साफ हो जाएगा। इसके साथ ही शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। यह बदलाव गुरुवार से दिखाई देने लगेगा। बादलों और पश्चिमी विक्षोव के कारण फिलहाल मौसम सूखा है, लेकिन इनके छटते ही ओस गिरने लगेगी। जो ठंड को बढ़ाएगी।