युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Nov 27 2019

ग्वालियर। बहोड़ापुरा थाना क्षेत्र स्थित किशनबाग में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी लगी तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम करते हुए परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। थाने से मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम प्रजापति उम्र 22 वर्ष अपने घर में अकेला था। अन्य परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। तभी तनाव में आकर घनश्याम ने कमरे में बंद होकर चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।
युवती ने लगाई फांसी
थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस ने युवती के शव को पीएम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कीर्ति पांडे पुत्री बीआर पांडे ने रात को फांसी लगाकर स्वयं का जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।