पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल व सिम विक्रेताओं की बैठक ली

Nov 27 2019

ग्वालियर। पुलिस नियंत्रण कक्ष ग्वालियर सभागार में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा मोबाइल तथा सिम बिक्रेताओं की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध पंकज पाण्डेय, व थाना प्रभारी अपराध दामोदर गुप्ता एवं 100 से अधिक मोबाइल तथा सिम बिक्रेता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित बिक्रेताओं से पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप पुलिस के मित्र बनकर पुलिस का सहयोग करें, आपकी एक सूचना से अपराधी को पकड़ा जा सकता है। कोई व्यक्ति आपकी दुकान से सिम ले रहा है तो उसके दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक रूप से करा ले। योंकि गलत दस्तावेजों के आधार पर दी गई सिम का उपयोग अपराध के लिये किये जाने की संभावना सबसे अधिक होती है तथा यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये भी खतरा बन सकती है। बैठक के प्रारभ में अति. पुलिस अधीक्षक, अपराध पंकज पाण्डेय ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से उपस्थित मोबाइल तथा सिम बिक्रेताओं को बताया कि वह थोड़े से लाभ के लिये गलत काम न करें।
आपकी दुकान पर कोई भी व्यक्ति मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलवाने के लिये आता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस के हेल्प लाईन नं. 7049110100 पर दें, साथ ही उन्होंने कहा कि पुराना मोबाइल खरीदते समय दुकानदार बैचने वाले व्यक्ति से ऑरीजनल बिल तथा उसकी आईडी आवश्यक रूप से लें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर के व्यक्ति को सिम बैचते समय उसकी आईडी के साथ-साथ उससे लोकल रिफरेंस की आईडी भी लें। बैठक में उपस्थित मोबाइल तथा सिम बिक्रेताओं से उनके विचार भी जाने गये। कुछ सिम बिक्रेताओं ने कहा कि दूरसंचार कंपनियां सिम बैचने का टारगेट पूरा करने के लिये आईडी का दुरूपयोग करती हैं।