नगर निगम परिषद की बैठक 3 दिसम्बर तक के लिये स्थगित

Nov 26 2019

ग्वालियर। नगर निगम परिषद की बैठक मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर शोकसभा के बाद 3 दिसम्बर के लिये स्थागित कर दी गई। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस की ओर से जगदीश पटेल ने जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की अनुमति सभापति राकेश माहौर से मांगी। मगर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन के बाद शोक समाचार आया है उसे स्वीकार करते हुए परिषद स्थागित कर देनी चाहिये। इसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।