रोपवे की बाधा दूर करने के लिये केन्द्रीय मंत्री पटेल से मिले-शेजवलकर
Nov 26 2019
ग्वालियर। ग्वालियर में पिछले पांच दशक से लम्बित रोपवे की मांग को लेकर सांसद विवेक शेजवलकर मंगलवार को केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से दिल्ली में उनके कार्यालय पर मिले। लोकसभा सांसद श्री शेजवलकर के साथ पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया भी थे। इस दौरान सांसद श्री शेजवलकर ने पूर्व मंत्री को बताया कि ग्वालियर में बहुत लम्बे समय से रोपवे का प्रोजेक्ट लंबित पड़ा है। जिसका अपरटर्मिनल किला स्थित एक निजी स्कूल के पीछे बनना प्रस्तावित है। मगर पुरातत्व विभाग की आपत्ति की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है। निचले हिस्से में फूलबाग मैदान में लोअरटर्मिनल का निर्माण कार्य शुरू होकर बंद भी हो चुका है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि पुरातत्व विभाग से एनओसी दिलवाने के लिये वे पहल करें। जिससे ग्वालियर की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो सके। रोपवे बनने के बाद फूलबाग से किले तक के सफर में पूरे शहर के पर्यटन स्थल और पुरातत्व की धरोहर दिखाई देंगी। इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने भरोसा दिलाया कि वे ग्वालियर के पुरातत्व को प्रचार प्रसार के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे और ग्वालियर की पुरातत्व धरोहर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए स्वयं भी जल्दी आकर जायजा भी लेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









