जनकगंज पुलिस ने नकली टॉफी जप्त की

Nov 26 2019

ग्वालियर। जनकगंज थाना पुलिस ने अनुराग फ्रूट प्रोडक्ट कम्पनी की शिकायत पर बेलदार का पुरा स्थित दिनेश इसरानी की फैक्ट्री पर छापा मारकर, नकल टॉफी, गोली एवं पाउच जब्त किये। अनुराग कंपनी के सुपरवाइजर पवन कुमार, सचिन कुमार ने अपने वकील अनमेश रस्तोगी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी। इस आधार पर पुलिस ने दिनेश इसरानी की बेलदारपुरा फैक्ट्री पर छापा डाला। यहां दिनेश अपने कर्मचारियों के साथ बच्चों की खट्टी मीटी गोली व टॉफी बना रहा था। इन पर अनुरोग फ्रूट कंपनी का लोगो व रेपर चिपकाया जा रहा था। बड़ी संख्या में नकली पाउच और गोली बरामद की। जिनकी कीमत 73 हजार रुपये बताई गई है। इस आधार पर जनकगंज पुलिस ने दिनेश इसरानी निवासी समाधिया कालोनी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।