एबनेजर स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस
Nov 26 2019
ग्वालियर। भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सबसे खूबसूरत लोकतंत्र है। हमारे देश में निवास करने वाले हर व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। भारत का संविधान लोगों का लोगों के लिये लोगों के द्वारा बनाया गया है। इसलिये हर भारतवासी नागरिक का दायित्व है कि वो भारतीय संविधान का सम्मान करे। यह बात एबनेजर हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्य प्रदीप हांडा ने संविधान दिवस के अवसर पर कही।
एबनेजर हायर सेकेन्डरी स्कूल भगतसिंह नगर में मंगलवार को संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती लवली सिंह ने संविधान के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उसके निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकारो एवं कर्तव्यों को सुनिश्चित किया गया है देश में लागू होने वाले सारे कानूनों का मुख्य स्त्रोत संविधान ही है। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती आशा सिंह ने विद्यार्थियो तथा शिक्षकगणो को शपथ दिलाई तथा बच्चों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









