वकीलों का भरपूर समर्थन -शर्मा

Nov 26 2019

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव का प्रचार पूरे जोश खरोश पर है जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से अधिवक्ता सदस्य पद हेतु चुनाव लडक़र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं इसी क्रम में ग्वालियर से जितेन्द्र कुमार शर्मा ने भी पर्चा दाखिल कर चुनाव प्रचार जारी है कल श्री शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर के प्रांगण में वकील भाइयों से प्रथम वरीयता का मत एवं सहयोग मांगा जिसमें वकीलों ने बढ़ चढक़र सहयोग एवं मत देने की अपील की है श्री शर्मा पूर्व के कार्यकाल में भी राज्य अधिवक्ता परिषद में कोषाध्यक्ष के पद पर काबिल रह चुके हैं एवं उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हित के लिए पुस्तकालय का फंड जिला लेवल पर एवं तहसील लेवल पर उपलब्ध कराया था अपने पूर्व के कार्यकाल के कार्यों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं से पूर्ण मत एवं सहयोग देने की अपील की है जनसंपर्क के दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता संजय द्विवेदी एस के सिंह प्रदीप सक्सेना दिलीप भटेले सुनील कटारे गोपाल शर्मा लोकेश अक्षरा आशीष द्विवेदी स्मृति शर्मा प्राची निगम खुशबू गोयल अभिषेक पाराशर दिलीप साहू अंकुर दीक्षित आदि उपस्थित रहे।