पति पत्नी की एक साथ हुई हार्ट की बाईपास सर्जरी
Nov 26 2019
ग्वालियर। जीवन के सभी सुख-दुख साथ बांटने का वादा लिये एक जोड़े ने हार्ट की बायपास सर्जरी जैसा उपचार भी एक ही दिन, एक ही अस्पताल में और एक ही सर्जन से कराया। जयपुर के नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुए इस अनोखे मामले में मध्यप्रदेश निवासी जोड़े के हृदय संबंधित समस्या का उपचार करने के लिए बायपास सर्जरी की गई। डॉक्टर्स ने दावा किया है कि पति-पत्नि की एक साथ और एक ही सर्जन द्वारा बाईपास सर्जरी कराने का यह अनूठा मामला देश के पहले कुछ रिपोर्टेड केसों में से एक है।
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. अंकित माथुर ने बताया कि मध्यप्रदेश के रहने वाले 65 वर्षीय गोपाल दास केशरवानी और उनकी पत्नी माधुरी को पहले से ही हृदय संबंधित समस्याएं थी और उनकी पूर्व में एंजियोप्लास्टी हो चुकी थी। कुछ वर्ष बाद जब उन्हें फिर से सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगी तो उन्होंने नागपुर में इसकी जांच कराई। जांच में सामने आया कि दोनों को हार्ट में मल्टीपल ब्लॉकेज थे, जिसे सुधारने के लिए बायपास सर्जरी कराने की सलाह दी गई। सर्जरी के संबंध में एक एक्सपर्ट दूसरी सलाह लेने के लिए वें जयपुर के नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आये।
पति-पत्नी के मल्टीपल हार्ट ब्लॉकेजेज थे, जिसके लिए बाईपास सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था। उनकी सर्जरी में कुछ जोखिम था क्योंकि दोनों का हृदय से संबंधित इलाज पहले से चल रहा था और उन्हें खून पतला करने की दवा दी जा रही थी। सर्जरी सफलतापूर्वक की गई और सर्जरी के उपरांत दंपत्ति को सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में एक दूसरे के आमने-सामने वाले बेड पर ही रखा गया। सात दिन बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









