पुलिस ने हथियार सहित बदमाश किया गिरफ्तार

Nov 26 2019

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में बदमाशों व हथियारों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ  चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेन्द्र सिंह गौर एंव एस.डी.ओ.पी, बेहट मुनीष राजौरिया द्वारा अपने अधीनस्त सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों की बिक्री करने व बदमाशों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी बिजौली उनि. एस.एस.परमार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हई थी कि एक बदमाश ग्राम सुनारपुरा खालसा पर एस.क्रोस कार में हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से बैठा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बिजौली थाना प्रभारी ने मय थाना बल के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर एक बदमाष को घर दबोचा। गिरफ्तार बदमाष से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीटू उर्फ ओमकार पुत्र हरी सिंह यादव निवासी मोहनपुर हाल सिंहपुर रोड मुरार ग्वालियर बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें एक 315 बोर की अवैध रायफल एंव 4 जिंदा राउण्ड मिलेे। गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध थानाबिजौली में आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त बदमाश पूर्व में भी साहब सिंह राणा को फोन पर धमकी देने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।