दो माह पूर्व लापता हुई छात्रा का अभी तक सुराग नहीं बताने वाले को पांच हजार का ईनाम
Nov 25 2019
ग्वालियर। दो माह पूर्व लापता हुई छात्रा का सुराग ना मिलने पर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। छात्रा घर से नाश्ता लेने निकली थी और एक युवक के साथ बाइक पर सवार हो कर निकली थी। पुलिस ने छात्रा को ले जाने वाले युवक के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए है।
ज्ञात हो कि सुभाष नगर निवासी महेश चंद्र निवारिया की सोलह वर्षीय बेटी कक्षा बारहवीं की छात्रा है। 20 सितम्बर को वह घर से नाश्ता लाने के लिए कह कर निकली थी। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। छात्रा का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर पड़ताल की तो पता चला कि छात्रा एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर गई है। इसका पता चलते ही पुलिस ने बाइक सवार की तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं लगा। छात्रा का सुराग ना लगने पर एसपी नवनीत भसीन ने युवक व छात्रा की जानकारी देने पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









