सांसद श्री शेजवलकर ने वार्ड 5 में विकास कार्यों किया भूमि पूजन

Nov 24 2019


सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड 5 सूरज नगर में 5 लाख 81 हजार की लागत से लगने वाली इंटर लाॅकिंग टाइल्स का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि शहर को पाॅलीथिन मुक्त ग्वालियर बनाने में सभी अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। भूमि पूतन के अवसर पर पार्षद श्री शिल्पा छारी, श्री केशव पंडित, श्री आरके गुप्ता सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे। 
सांसद श्री शेजवलकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बने फ्लैटों का किया निरीक्षण
       सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने टंकी वाले हनुमान मंदिर के पास बने  प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लेटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फ्लैटों में निवासरत नागरिकों ने सांसद श्री शेजवकर से सिकायत करते हुए कहा कि सीवर चैक हो चुके है, सफाई होती नही है तथा उपर रहने वाले उपर से ही कचरा रोड़ पर फैंक देते हैं। इस पर सांसद श्री शेजवलकर ने वहां के लोगों से अपील की कि आप सभी गंदगी ना फैलाएं आपका परिषर स्वच्छ व साफ रहेगा तो बीमारियांे नहीं होगीं। एक कमैटी बनाकर यहां की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाएं। सांसद श्री शेजवलकर ने क्षेत्राधिकारी से मोबाइल पर चर्चा कर क्षेत्रिय नागरिकों की समस्याओं का निदान करने के लिए कहा।