वार्ड 1 में 80 लाख के विकास कार्यो का सांसद श्री शेजवलकर ने किया भूमि पूजन
Nov 24 2019
ग्वालियर दिनांक 24 नवम्बर 2019/ वार्ड 1 में 80 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन करते हुए सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। निगम और पार्षद श्री कौरव की प्राथमिकता है कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ हर हाल में मिले ।
वार्ड क्र01 के लक्ष्मीपुरम की रोडो का भूमिपूजन सांसद श्री विवेक शेजवलकर एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री जगत सिंह कौरव ने किया। जिसमें 100 फुटा रोड पर सीसी रोड निर्माण 72 लाख की लागत से होना है, पार्क में टीनशेड निर्माण, गुड्डू चैहान वाली गली में सीसी रोड निर्माण एवं मुकेश यादव वाली गली में सीसी रोड निर्माण जिनकी लागत कुल 80 लाख रूपये है।
इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर ने उपस्थित सभी नागरिकों के माध्यम से सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि स्वच्छता में हमे ग्वालियर को नम्बर 1 स्थान पर लाना साथ ही ग्वालियर को पाॅलीथिन मुक्त शहर बनाना है। इस महाअभियान में सभी नागरिक अपनी सहभागिता करें तथा ग्वालियर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाएं।
इस अवसर पर श्री ओएन शर्मा, श्री अशोक कुलश्रेष्ठ, श्री गुड्डू चैहान, श्री ओझा, श्री राजकुमार सिंह परमार, श्री रामनिवास सिंह तोमर, श्री आर के गुप्ता, श्री प्रयाग तोमर, श्री जगदीश राय, श्री रविन्द्र तोमर, श्री गोविन्द कुशवाहा, श्री बल्ले प्रजापति, श्री गजाधर प्रजापति, श्री कैलाश प्रजापति, श्री गुड्डू श्रीवास्तव, श्री इकरार सरपंच एवं सभी लक्ष्मीपुरम के निवासियों द्वारा सांसद शेजवलकर और पार्षद कौरव का आभार व्यक्त किया।
सांसद श्री शेजवलकर ने वार्ड 5 में विकास कार्यों किया भूमि पूजन
सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड 5 सूरज नगर में 5 लाख 81 हजार की लागत से लगने वाली इंटर लाॅकिंग टाइल्स का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि शहर को पाॅलीथिन मुक्त ग्वालियर बनाने में सभी अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। भूमि पूतन के अवसर पर पार्षद श्री शिल्पा छारी, श्री केशव पंडित, श्री आरके गुप्ता सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
सांसद श्री शेजवलकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बने फ्लैटों का किया निरीक्षण
सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने टंकी वाले हनुमान मंदिर के पास बने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लेटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फ्लैटों में निवासरत नागरिकों ने सांसद श्री शेजवकर से सिकायत करते हुए कहा कि सीवर चैक हो चुके है, सफाई होती नही है तथा उपर रहने वाले उपर से ही कचरा रोड़ पर फैंक देते हैं। इस पर सांसद श्री शेजवलकर ने वहां के लोगों से अपील की कि आप सभी गंदगी ना फैलाएं आपका परिषर स्वच्छ व साफ रहेगा तो बीमारियांे नहीं होगीं। एक कमैटी बनाकर यहां की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाएं। सांसद श्री शेजवलकर ने क्षेत्राधिकारी से मोबाइल पर चर्चा कर क्षेत्रिय नागरिकों की समस्याओं का निदान करने के लिए कहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









