आपसी विवाद में पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

Nov 24 2019

ग्वालियर । एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पति ने इस घटना को अपने ही घर के अंदर अंजाम दिया है। हत्या और आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडक़र 4 साल की बच्ची को बाहर निकाला है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल आज शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के 12 बीघा में रहने वाले सत्येंद्र चौहान ने अपनी पत्नी अंशु चौहान को किसी विवाद के चलते बंदूक से गोली मार दी, पश्चाताप में सत्येंद्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली । सत्येंद्र ने अपने ही घर के अंदर घटना को अंजाम दिया है । वही सत्येंद्र की 4 साल की बेटी अंशिका दूसरे कमरे में सो रही थी। इस घटना की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को जब लगी तब उन्होंने अपनी बेटी अंशु चौहान को फोन लगाया जब बच्ची ने फोन को उठाया और उसने बताया कि उसके माता-पिता जमीन पर पड़े हुए हैं और वह उठ नहीं रहे हैं । जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना कर मौके पर बुला लिया पुलिस ने दरवाजा तोडक़र जब अंदर घुसी तो पुलिस के होश उड़ गए । दोनों पति-पत्नी मृत अवस्था में कमरे में पड़े हुए थे ।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या की है । लेकिन यह कदम उठाने का कारण क्या था इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है । फिलहाल पुलिस ने मामला कायम करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।