नई वैरायटी और लुभावने गर्म कपड़े लेकर आ गए तिबती
Nov 24 2019
ग्वालियर। शीत ऋतु के साथ हर साल आने वाले तिबती दुकानदार नई बैरायटी और लुभावने रंग-बिरंगे गर्म कपड़े लेकर शहर में दुकान सजा चुके हैं। वहीं इस बार इनके साथ हिमाचल के दुकानदारों ने भी अपने स्टाल सजाए हैं। भले ही सर्दी अभी कुछ हल्की है, लेकिन खरीदार यहां पहुंचने लगे हैं। इस साल अच्छी सेल होगी इसे लेकर भी यह प्रवासी दुकानदार बेहद आशान्वित हैं। इनके साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी गर्म कपड़ों के बाजार सजना सुरू हो गए हैं। मौसम का परिवर्तन आनंदित तो करता ही है। इसके साथ ही नए-नए डिजाइनों में तैयार जकेट, जर्सी स्वेटर, कोट आदि पहनना भी खूब भाता है, लेकिन तिब्बत से आने वाले यह कपड़े बेहद आकर्षित करते हैं। इनका क्रेज कुछ अलग ही है।
खत्म हुआ ऊन का धंधा
इधर उन का कारोबार करने वाले जयकिशन का कहना है कि अब कारोबार लगभग खत्म हो चुका है। चूंकि बेहद लुभावने और नए-नए डिजायनों के जैकेट और स्वेटर कम रेट में तैयार मिल जाते हैं, ऐसे में अब महिलाओं ने ऊन खरीदकर स्वेटर बुनना बंद कर दिया है। जिससे व्यापर पर बेहद बुरा असर पड़ा है। पहले सर्दी शुरू होने से पहले ही ऊन बिकना शुरू हो जाती थी, लेकिन अब सीजन में इसकी बिक्री बेहद कम होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









