पश्चिमी हवा ने बढ़ाई ठंड, छाए रहेंगे बादल
Nov 24 2019
ग्वालियर। भले ही शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम और न्यूनतम पारे में ज्यादा फर्क नहीं आया हो, लेकिन पश्चिमी हवा ने देर रात से तेज ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। सुबह से हवा की गति 4.11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, चूंकि सूरज की किरणों का असर अब हल्का पडऩे लगा है, ऐसे में शहरवासियों को कंपकंपाहट महसूस हुई। यही नहीं दोपहर के साथ हवा के वेग में इजाफा हुआ और यह सात किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की गई। इसके चलते धूप खिलने के बाद भी सर्दी महसूस होती रही। वहीं मौसम के जाकारों का कहना है कि दो दिन के भीतर सर्दी शहर को पूरी तरह लपेटे में ले लेगी। फिलहाल आसमान पर हल्के बादल छाए है, वहीं मौसम के जाकारों का मानना है कि 28 नवंबर के बाद मावठ की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो फिर शीतलहर और मावठ की जुगलबंदी ठिठुरन बढ़ा देगी।
सर्दी का असर में दिखाई देने लगा है। सूर्योदय विलंब से होने के कारण पहले ही लोग देर से बिस्तर छोड़ रहे है, वहीं ठंड के कारण जल्दी घर से बाहर निकलनें में भी सकुचा रहे हैं ऐसे में दस बजे के बाद ही शहर की सडक़ों पर गहमा गहमी दिखाई देती है। वहीं बाजारों में 11 बजे के बाद ही लोग पहुंचते हैं। दोपहर के कुछ घंटे छोड़ दें तो फिर शाम को सात बजे के बाद ठंड का असर बढ़ते ही लोग घर का रास्ता पकड़ते दिखाई देते हैं, ऐसें में रात नौ बजे तक शहर में सन्नाटा सा छा जाता है। वहीं गर्म कपड़ों का उपयोग भी होने लगा है। संदूकों में दबी मोटी रजाइयां और कंबल बाहर आ गए हैं और पंखों के स्विच ऑफ हो चुके है ।
पहाड़ों की बर्फबारी डालेगी असर
फिलहाल ठंड का असर गत साल की अपेक्षा कम है सुबह शाम और रात के मौसम को अलग रखें तो फिर दोपहर को ठंड निष्प्रभावी है। जिससे लोग फिलहाल सुकून में है। अधिकतम पारा भी सामान्य स्थिति से कुछ ड्डपर ही है, लेकिन दो दिन के भीतर मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी शहर के मौसम पर बड़ा प्रभाव डालेगी। आसमान पर बादल छाने के कारण धूप बेअसर रहेगी वहीं, तेज शीतलहर कंपा कर रख देगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









