जनसुनवाई में आग लगाने वाले युवक की हुई मौत

Nov 24 2019

ग्वालियर। कलेटर जनसुनवाई में खुद को आग लगाने वाले अनिल बरार ने उपचार के दौरान रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
खेड़ापति कॉलोनी भितरवार निवासी अनिल बरार पुत्र जग्गनाथ बरार मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में शिकायत करने आया था। अचानक उसने खुद को आग लगा ली थी। जिससे वह झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उसके साथ ही शिकायत करने पहुंची एक अन्य महिला भी झुलस गई थी। महिला तथा उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
ये था मामला
सरकारी जमीन पर पार्षद व उसके परिवार द्वारा किए गए कब्जे के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचा था। उसका कहना था कि इस जमीन पर उसका पुस्तैनी हक है, लेकिन कोई भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है और एसडीएम ने भी उसकी परेशानी नहीं सुनी थी। लगातार शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह निराश हो गया और उसने आत्मदाह का निर्णय लिया था।
युवक द्वारा खुद को आग लगाने के बाद अनिल दौड़ लगाता हुआ जनसुनवाई कक्ष में पहुंच गया और उसे आग की लपटों में घिरा देखकर वहीं पर शिकायत करने आए लोग और वहां पर मौजूद अफसरों में भगदड ̧ मच गई। किसी तरह वहां पर मौजूद कुछ युवकों द्वारा उसे पकड़ा और एंबूलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए भर्ती कराया था।