ईरा वल्र्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ

Nov 24 2019

ग्वालियर। ईरा वल्र्ड स्कूल, एयरपोर्ट रोड महाराजपुरा में विद्यालय का वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्यअतिथि महामण्डेश्वर संतोष गुरूजी द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा जल एवं वृक्षों के संरक्षण को
लेकर एक ऐसी प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर लोग खड़े होकर ताली बजाये बिना न रहे पाये।
इसके पश्चात् माध्यमिक एवं उच्चतर कक्षाओं के द्वारा विष्णु अवतारो अर्थात् ‘‘दसावतार‘‘ की प्रस्तुति दी गई जिसे विद्यालय परिसर में बैठे लोगों के साथ-साथ विद्यालय परिसर में बैठे अभिभावक गण मंत्र मुग्ध हुए एवं छात्रो द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति को सराहा। इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रस्तुतियॉं दी गई। इन प्रस्तुतियों में से फिल्मी गाना गलती से मिस्टक पर पहली कक्षा के बच्चे द्वारा किया गया डांस एवं सुमद्र मंथन एवं अन्य कई प्रस्तुतियॉं प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन विद्यालय के  प्रबंधक निरंजन सिंह एवं श्रीमती आरती सिंह ने किया। प्राचार्य अमित कोहली एवं ईरा वल्र्ड स्कूल, डबरा की प्राचार्य कु. रूपाली त्रिपाठी तथा विद्यालय समन्वयक श्रीमती मधुर कोहली एवं दीपेन्द्र सिंह एवं समस्त विद्यालयीन स्टॉफ  मेंबरों के  मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अमित कोहली द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट  भी प्रस्तुत की गई। अंत में विद्यालय समिति की अध्यक्षा कुमारी काव्या गौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पधारे अतिथियों का अभिवादन करते हुये धन्यवाद दिया।