स्वस्थ शिशु के लिये हेल्थी डाइट लेना जरूरी : डॉ. जैन
Nov 23 2019
ग्वालियर। देश में कुपोषित बच्चों की बढ़ती संख्या का प्रमुख कारण नवजातों को उनकी ग्रोथ के दौरान पौष्टिक आहार नहीं मिलना कुपोषण का मुख्य कारण है। कुपोषित बच्चों के इलाज के लिये केन्द्र सरकार हर स्तर पर इन बच्चों को इलाज के लिये बढ़ावा दे रही है। अब हम सभी डाक्टरों की जवाबदेही है कि कुपोषित बच्चों को इलाज कर उन्हें स्वस्थ जीवन देन के लिये तत्काल इलाज करें। यह बात डॉ. जगदीश चद्र व डॉ. प्रवीण कुमार ने कैंसर हास्पीटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिवसीय पेड न्यूट्रीकॉन 2019 को भारतीय बाल अकादमी के न्यूट्रीशन चेप्टर का तीसरा वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कैंसर हास्पीटल एवं रिसर्च इंस्ीटट्यूट में कही।
सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. चन्द्रा ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत की कल्पना हम सभी चिकित्सकों को मिलकर करना चाहिये। इसके लिये नवजातों को जीवन की शुरूआत से ही हेल्थी डाइट मिले इसके लिये उनके अभिभावकों को भी इलाज की तरह समझाना चाहिए। क्योंकि बच्चों के शारीरिक विकास में उसकी मां की विशेष भूमिका रहती है। इस दो दिवसीय मीट के आयोजक डॉ. अजय गौड़ ने बताया कि इस दो दिवसीय पेड न्यूट्रीकान भारतीय बाल आदमी के न्यूट्रीशन चेप्टर का तीसरा वार्षिक अधिवेशन ग्वालियर में किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









