उपायुक्त स्वास्थ्य ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Nov 23 2019

ग्वालियर। उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान ने आज शनिवार को सुबह विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की जिसमें विभिन्न वार्डों में कुल 108 कर्मचारियों में से 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनका 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा एक कर्मचारी की सेवायें समाप्त करने के निर्देश भी दिये। 
उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान ने आज सुबह क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 का निरीक्षण किया गया एवं सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की गई। वार्ड 04 कुल सफाई मित्र 55 मे से 11 अनुपस्थित, वार्ड 05 कुल सफाई मित्र 53 मे से 05 अनुपस्थित पाये गए। इसप्रकार कुल 108 सफाई मित्रो की उपस्थिति चेक की गई जिसमे कुल 16 सफाई मित्र अनुपस्थित पाये गये जिसमे से 15 सफाई मित्रो के आज दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये गये तथा वार्ड 04 मे पदस्थ विनियमित सफाई मित्र श्री नरेश पुत्र सोवरन सितम्बर माह से अनुपस्थित होने से उक्त कर्मचारी की सेवाएँ समाप्त किये जाने हेतु प्रस्ताव एवं नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये। मेन्टल रामदास घाटी, हॉस्पीटल चौराहा बहोडापुर चौराहे पर घूम रहे आवारा जानबर को पकड़वाकर गौशाला भिजवाया गया। साथ ही ट्रेफिक में बाधा बनने वाले हाथ ठेलों को हॉक्र्सजोन में लगाने के लिए कहा।