निगम परिषद की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय
Nov 23 2019
ग्वालियर। नगर निगम परिषद की बैठक शनिवार को सभापति राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
निगम परिषद की बैठक में राजीव प्लाजा के पीछे एवं गिर्राज मंदिर ओल्ड हाईकेार्ट के पास ऑटोमेटेड मैकेनिकल पजल पार्किंग कार पार्किंग निर्माण के उपरांत पार्किंग का संचालन व संधारण को लेकर प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही सभापति राकेश माहौर ने बहुमत के आधार पर एक पांच सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय दिया जो कि नगर निगम द्वारा विभिन्न निधियों के माध्यम से कराए जाने वाले विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकापर्ण के लिए अतिथियों का चयन करेगी तथा पार्षद की मौलिक निधि से जो कार्य होगें उनके भूमिपूजन व लोकापर्ण के लिए स्थानीय पार्षद को अतिथियों का चयन करने का अधिकार होगा।
बैठक में सभापति राकेश माहौर द्वारा निगमायुक्त को यह भी निर्देश दिए निगम परिषद द्वारा किए गए ठहरावों का पालन करना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जावेगी। बैठक में सेप्टिक टैंक की सफाई हेतु सीवर मशीनों का किराया निर्धारण के संबंध में निगमायुक्त के प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया तथा निगमायुक्त को निर्देश दिए गए कि छोटी मशीन को किराए से मुक्त रखा जाए तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो -दो दिन के अनुसार उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए यूजर चार्जेज सुविधा शुल्क के निर्धारण के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रस्ताव को चर्चा उपरांत सभापति श्री माहौर ने प्रस्ताव वापिस करने के निर्देश दिए। सभापति श्री माहौर ने निगमायुक्त श्री माकिन को निर्देश दिए कि निगम द्वारा पहले सफाई व कचरा संग्रहण की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें तथा नागरिकों को बेहतर सुविधा दे ंतब यूजर चार्ज लगाने का प्रस्ताव परिषद में लाएं। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर चर्चा जारी रहते बैठक आगामी 26 नवंबर 2019 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
सांसद श्री शेजवलकर का परिषद के सदस्यों ने किया स्वागत
ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर आज सांसद के रुप में प्रथमबार नगर निगम परिषद की बैठक में उपस्थित हुए तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी को आश्वासन दिया कि शहर विकास के लिए वह हमेशा निगम के साथ हैं तथा केन्द्र सरकार के स्तर पर हर प्रकार का सहयोग ग्वालियर को मिलेगा तथा हम सभी को राजनैतिक भेदभाव से हटकर शहर विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। निगम परिषद में सभापति राकेश माहौर सहित सभी सदस्यों द्वारा सांसद शेजवलकर का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









