ओलंपिक प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा- खेल मंत्री
Nov 23 2019
ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इसी उद्देश्य को लेकर ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
खेल मंत्री जीतू पटवारी शनिवार को खेल परिसर ग्वालियर में आयोजित गुरूनानक देव प्रांतीय ओलपिंक खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में मुन्ना लाल गोयल, प्रवीण पाठक, विधायक कुणाल चौधरी,जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा, संजय यादव, संभागीय खेल अधिकारी एम के धोलपुरिया सहित अशोक नगर, शिवपुरी, गुना, दतिया एवं ग्वालियर के खिलाडी एवं कोच आदि उपस्थित थे।
खेल मंत्री जीतू पटवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से जहाँ हमको अनुशासन में रहने की शिक्षा मिलती है। वहीं अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक प्रतियोगता के आयोजन के पीछे शासन का मुख्य मकसद प्रदेश के ग्रामों व कस्बों की खेल प्रतिभाओं को चयनित कर उन्हें विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिससे वे रार्ष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। खेल मंत्री ने कहा कि पार्टी के वचन पत्र के अनुसार इस प्रतियोगिता में 10 खेलों को विशेषकर कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, खो-खो, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमेंटन, बॉलीबॉल, कुस्ती एवं टेबल टेनिस को शामिल किया गया है। इन खेलों में 16 वर्ष या उससे ऊपर के खिलाडी इस ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि एक खिलाडी जो 15 वर्षों तक खेल का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र एवं संस्था का नाम रोशन करते है। इसी प्रकार ऐसे खिलाडी जिनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य एवं देश का प्रतिनिधित्व किया गया है, उन खिलाडियों को शासकीय नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की नीति पर राज्य सरकार काम कर रही है।
विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि यह खिलाडियों के लिए सौभाग्य की बात है कि खेल एवं युवा कल्याण जैसा विभाग युवा मंत्री जीतू पटवारी के पास है वे युवाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का उनका दौरा युवाओं में नई ऊर्जा का भी संचार करेगा। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना लाल गोयल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाडी ग्वालियर से खेल भावना के साथ एक अच्छा संदेश लेकर जाए। उन्होंने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत की परवाह किए बिना वे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









