राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम
Nov 23 2019
ग्वालियर। वित्तीय समस्यायें हमारे समाज में विकराल रूप धारण कर चुकी है जिससे घरेलू हिंसा, अपराध एवं भ्रष्टाचार आदि असमाजिक समस्यायें भयानक रूप लेती जा रही है जिससे हमारा जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। इसके लिये अपने धन का सही ढंग से उपयोग कर सके। इसके लिये वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता होती है। युवाओं में वित्त संबंधी समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है तथा बैंकों के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस द्वारा भी यदि बैंकिंग प्रणाली लागू की जाती है जिसे हम सही ढंग से प्रयोग कर सके यही हमारी वित्तीय साक्षरता होगी। यह बात मनोज शिवहरे ने कही। वित्तीय प्रणाली को सही ढंग से समझ सके जिसके लिए पोस्ट ऑफिस ने एक लाख पचपन हजार डाक घरों में तीन लाख से अधिक पोस्ट मेनों के द्वारा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक की शुरूआत सितम्बर 2019 से की है। जो पेपरलेस प्रणाली के तहत कार्य करेगी। यह इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के व्याख्यान कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई माधव महाविद्यालय द्वारा किया गया। मनोज शिवहरे, नीरज खरे, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. राजेश मिश्रा, पोस्ट मेन लश्कर रामजी कुशवाह उपस्थित थे। कार्यक्रम उपरांत डाकघर में कुछ लोगों के खाते खोले गये।
शिवहरे ने बताया कि यह इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक घर-घर तक पहुंचकर बैंकिंग सुविधाओं को उपलब्ध कराती है। विश्व में सबसे अधिक शाखायें और किसी भी बैंक की नहीं है जितनी पोस्ट ऑफिस उपलब्ध करा रहा है। दस वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक शीघ्र व पेपर रहित प्रक्रिया से इस बैंक में खाता खुलवा सकता है जिसमें आधार कार्ड व मोबाइल नं. की आवश्यकता ही होती है।
नीरज ने बताया कि यह बैंकिंग प्रणाली डोर-स्टेप-बैंकिंग फेसिलिटी उपलब्ध कराती है जिसमें वृद्ध व्यक्ति या बीमार व्यक्ति घर पर भी रहकर प्रतिदिन का पाँच हजार रूपये का लेन-देन डाकघर के द्वारा घर पर डाकिये के द्वारा कर सकता है। इस बैंकिंग प्रणाली में क्यूआरकार्ड बैंक उपलब्ध कराती है। जिसके द्वारा हमें अपने पास ए.टी.एम. या पासवर्ड को रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस क्यूआर कार्ड व बायोमेट्रिक के द्वारा हमारी सारी प्रक्रिया बैंक में की जाती है। इस बैंक के द्वारा हम बिजली, पानी, टेलिफोन, एल.आई.सी. प्रीमियम तथा गैस के बिलों का भुगतान आदि कर सकते हैं।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि बैंक आपके द्वार इस योजना के तहत् छात्र/छात्रायें अपने महाविद्यालय में छात्रवृत्ति, फीस व अन्य योजनाओं के भुगतान के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस खाते के द्वारा सुगम बैंकिंग सेवायें प्राप्त करने के लिए डिजिटल बैंकिंग का लाभ भी हम अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी बैंक से ट्रांजेक्शन की सुविधा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के द्वारा उपलब्ध रहती है। बैंक में जाकर कई प्रकार के प्रक्रियाओ से गुजरना पड़ता है परन्तु इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के माध्यम से पोस्ट ऑफिस में जाकर या पोस्ट मेन को अपने घर पर बुलाकर हम इस बैंकिंग प्रणाली का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व आभार डॉ. राजेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. राकेश करहेरिया, प्रो. प्रेक्षा नाईक, प्रो. दीपक शिंदे, स्वयंसेवक लितेश कटारे, अंकुर चौरसिया, अजय राजौरिया, करण बरूआ, उत्कर्ष जैन, तरूण रोहिरा, संजय यादव आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









