युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Nov 23 2019

ग्वालियर। पत्नी को सोता छोडक़र छत पर बने टीन शेड में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के न्यू आदर्श कॉलोनी में शनिवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित न्यू आदर्श नगर निवासी सज्जन सिंह गुर्जर पुत्र सुन्दर सिंह गुर्जर प्रायवेट जॉब करते हंै। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गया और सुबह चार बजे जागा और पत्नी ने समझा की वह टायलेट जा रहा होगा और वह फिर से सो गई। सुबह करीब छह बजे वह जागी तो सज्जन कमरे में नहीं था। चाय बनाने के बाद भी जब सज्जन नहीं दिखा तो वह उसे तलाशती हुई ऊपरी मंजिल पर बने टीन शेड में पहुंची तो उसकी चीख निकल गई, क्योंकि सज्जन टीन शेड की लोहे की एंगल पर फंदे से लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। 
जेब में मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने जब उसकी जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि उसने कुछ समय पूर्व एक गाडी फायनेंस कराई थीं और उसकी पूरी किश्त भी जमा की है, इसकी जानकारी शैलू को है, लेकिन वह बाहर नौकरी करता है। मामा का फोन आया था कि उनकी किश्त जमा नहीं है और गाडी खिचेगी, इस पर विवाद हुआ था और वह अपनी जान दे रहा है।