मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए

Nov 22 2019

ग्वालियर / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ अल्प प्रवास पर ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। मुख्यमंत्री कुछ समय ग्वालियर विमानतल पर रूकने के पश्चात हेलीकॉप्टर से मुरैना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने हेतु रवाना हुए।

          मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ शुक्रवार 22 नवम्बर को प्रात: 11:30 बजे राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल से मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात लगभग 1:20 बजे ग्वालियर विमानतल पुन: पधारे। उनके साथ प्रदेश के सामान्य प्रशासनक मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा,  लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन वर्मा, सांसद श्री अरूण यादव भी थे।

          विमानतल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधायक श्री मुन्ना लाल गोयल, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह, श्री रामवरन सिंह सहित पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पहार से स्वागत किया। विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री एम.बी. ओझा, अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक श्री राजाबाबू सिंह, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी,  पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

          मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ कुछ देर ग्वालियर विमानतल पर रूकने के पश्चात राजकीय विमान से भोपाल के लिए रवान हुए।