ग्वालियर संभाग का तृतीय सोपान जांच शिविर कैंप संपन्न

Nov 22 2019

ग्वालियर संभाग का पांच दिवसीय आवासीय कैंप संपन्न हुआ यह कैंप 18 नवंबर से प्रारंभ होकर 22 नवंबर को समापन हुआ जिसमें अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, दतिया एवं ग्वालियर के जिलों के बच्चों ने प्रतिभागिता की। कैंप के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे एवं भारत स्काउट एवं गाइड की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेशू राजावत के मुख्य आतिथ्य में एवं बृजेंद्र सिंह जादौन पूर्व सभापति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप गर्ग उपस्थित थे। इस कैंप का संचालन मदन मोहन गुप्ता ग्वालियर संभाग के अधिकारी द्वारा किया गया। इस कैंप के सहयोगी रूप में आर एस ठाकुर, शंकर सिंह, मीरा शर्मा, मुकेश सिंह, प्रताप माहौर आदि शिक्षक उपस्थित थे। समापन पर भारत स्काउट एवं गाइड की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेशू राजावत ने बच्चों को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त करने के टिप्स भी दिए और कहा अधिक से अधिक बच्चे राज्यपाल अवार्ड प्राप्त कर न सिर्फ ग्वालियर संभाग का नाम रोशन करेंगे बल्कि मध्य प्रदेश की भी अपनी अलग पहचान बनायेंगे। भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्य आयुक्त एवं पूर्व सभापति नगर निगम बृजेंद्र सिंह जादौन ने ग्वालियर संभाग के ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्थाओं को सुधारने का वचन भी बच्चों को दिया।