झलकारी बाई ने देश की आजादी के लिए दी कुर्बानी-डॉ. शर्मा

Nov 22 2019

ग्वालियर। महान बलिदानी वीरंगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 22 नवंबर 2019 को प्रात: 9 बजे आकाषवाणी तिराहा गांधी रोड पर स्थित वीरंगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन किया गया।  
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने प्रतिमा पर वीरंगना झलकारी बाई को माला अर्पण कर नमन करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजो के खिलाफ वीरंगना झलकारी बाई ने कुर्बानी देकर स्वाधीनता आंदोलन का युग वीरंगना लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में प्रारंभ किया, इस स्वाधीनता संग्राम आंदोलन से पूरे भारत में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ ज्वालामुखी की तरह भारत के हर नागरिक के दिल में भारत को आजाद कराने की भावना जागृत हुई, और भारत का इतिहास वेदपुराणों में गोरव गांथांए लिखी गर्इं, जब भी भारत पर किसी भी प्रकार का कोई संकट आया तब-तब भारत की महिलाओं ने साथ निभाया।
वीरंगना झलकारी बाई को नमन करने वालो में पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, बालखांडे, अमर सिंह माहौर, प्रवक्ता आंनद शर्मा, प्रभूदयाल जौहरे, सुधीर गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जेन, सरमन राय, संजीव दीक्षित, रमेष राजपूत, अनुप तिवारी, महादेवी परमार, श्रीमती गिरिजा शर्मा आदि उपस्थित थे।