सूने फ्लेट के ताले चटकाकर चोरी
Nov 22 2019
ग्वालियर। भांजी की शादी में शामिल होने गए जुनियर इंजीनियर के सूने फ्लेट के ताले चटकाकर चोरों ने नगदी व जेवर सहित तीन लाख का माल पार कर दिया। वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीलगंगा अपार्टमेंट की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो चार वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीलगंगा अपार्टमेंट निवासी पवन श्रीवास्तव पुत्र बंद्री प्रसाद श्रीवास्तव जुनियर इंजीनियर है और अभी बीएसएनएल में पदस्थ है। तीन दिन पहले वे भांजी आयूषी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे और यहां पर ताले डाल गए थे। चोरों ने यहां के ताले चटकाएं और अलमारी में रखे साढ़े चार तोला सोने ओर 72 हजार रुपए नगदी सहित अन्य कीमती माल पार कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब वे वापस लौटकर आए तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि वारदात को चोरों ने रात 11.45 से 12 बजे के बीच अंजाम दिया है। चोरों की उम्र करीब 25 से 30 साल थी और वारदात को अंजाम देने से पहले भी एक चोर ने यहां की रैकी की थी। इसके बाद अपने दूसरे साथी के साथ आकर वारदात को अंजाम दिया था।
उधर मुरार थाना क्षेत्र के सांई नगर निवासी उर्मिला सिंह गुर्जर कांग्रेस महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री है। चोरों ने उनके घर पर प्रवेश कर एक मंगलसूत्र, नगदी तथा अन्य सामान पार कर दिया। चोरी का पता सुबह चला जब उनकी आंख खुली तो सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तभी पता चला कि पास ही रहने वाले रेड़ी मेड व्यवसायी हरिओम गुर्जर के घर पर भी चोरों ने धावा बोला और नगदी 13 हजार सहित जेवर पार कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
लगातार हो रही है चोरियां
कांगे्रस नेत्री उर्मिला सिंह ने बताया कि सांई कालोनी में चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे है और पुलिस यहां पर गश्त तक ढंग से नहीं करती है। अगर पुलिस सतर्कता से गश्त करे तो वारदातों पर रोक लग सकती है। उनके घर पर इससे पहले भी चोरी का प्रयास हो चुका है, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, अगर पुलिस कार्रवाई करती तो आज चोरी की वारदात नहीं होती।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









