मुरम में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त जारी
Nov 22 2019
ग्वालियर। बहोड़ापुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदर्शन पेट्रोल पंप के पास सडक़ निर्माण के लिए पड़ी मुरम में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच-पड़ताल कर आस-पास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए। शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार शव लगभग पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के गले में बंधी हुई रस्सी से प्रतीक होता है कि उसकी हत्या कर शव को दबा दिया गया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं शिनाख्त के लिए आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ कर मृतक का फोटो शहर भर के थाने में भेज दिया गया है ताकि उसकी शिनाख्त जल्द से जल्द हो सके।
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों का मानना है कि लाश मुरम के डंपर में भरकर आई थी और रात में ही डंपर चालक यहां पर सडक़ किनारे मुरम डालकर गया था। इसका पता चलते ही उन चालकों को बुलाया जा रहा है, जो यहां पर मुरम डालने का काम कर रहेे हैं, जिससे पता चल सके की मुरम कहां से आ रही है और युवक की शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने इसकी सूचना जिले के साथ ही दीगर जिलों को दे दी है। जिससे पता चल सके कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मुरम रात में आई थी और उसे मोतीझील से लाया जा रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने मुरम लाने वाले डंपर चालकों की जानकारी ठेकेदार से लेने के साथ ही पुलिस टीम को मोतीझील पर भेजा है, जिससे पता चल सके कि लाश कहां से आई और किसकी है।
इनका भी नहीं लगा है सुराग
दो माह पूर्व पुरानी छावनी स्थित पहाड़ी पर एक युवक का शव मिला था। इस मामले में पुलिस को ना तो मृतक का सुराग लगा है और ना ही हत्या करने वाले का ही पता लगा है। इसी तरह मुरार थाना क्षेत्र में हाइवे पर मिले महिला के शव के मामले में भी पुलिस को ना तो महिला का सुराग लगा और ना ही उसकी हत्या करने वालों का ही पता लगा है। एक माह पूर्व हजीरा थाना क्षेत्र में हुई टेम्पो चालक की हत्या के मामले में पुलिस को हत्यारों का सुराग नहीं लगा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









