वार्डों से 7 दिवस में खत्म करें कचरा ठियाः निगमायुक्त श्री माकिन बाल भवन में आयोजित बैठक में दिये निर्देष
Nov 21 2019
ग्वालियर दिनांक 21 नवम्बर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को लेकर निगम अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त ने वार्ड मोनीटर, डब्ल्यू एचओ को निर्देशित किया कि अपने अपने वार्ड में जो कचरा ठिया है उनको 7 दिवस में खत्म कर उस जगह को साफ व स्वच्छ स्थल बनाया जाए। हमें 7 दिवस में युद्धस्तर पर वार्डों में काम करना तभी हम वार्ड को कचरा मुक्त वार्ड बना सकेगें। साथ ही 13 उत्कृष्ट रोडों को डस्ट फ्री, फुटपाथ एवं डिवाइडर बने हो आदि व्यवस्था की जाए। बैठक में अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री आरके श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री दिनेश शुक्ला, उपायुक्त श्री देवेन्द्र चैहान, श्री सत्यपाल चैहान, एएचओ, क्षेत्राधिकार, डब्ल्यूएचओ उपस्थित थे।
बाल भवन के आॅडोटोरियम भवन में आयोजित बैठक मे निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने वार्ड मोनीटर एवं डब्ल्यूएचओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वार्ड मोनीटर अपने अपने वार्ड का भ्रमण कर कचरा ठिया का पता करें या जहां कचरा पडा रहता है उन जगहों को चिन्हीत कर 7 दिवस में उन जगह को साफ सुधरा किया जाए। साथ यह भी ध्यान रहे कि 7 दिवस के बाद दुबारा वह कचरा ठिया ना बनने पाये इस तरीके से हमे कार्य करना है और जिन वार्डों में मिट्टी के ठिये बने है उनको भी हटाना है। 7 दिन बाद कलेक्ट्रेट का एक अधिकारी आपके साथ उन ठियों की मोनीटरिंग करेगें तथा उसी आधार पर स्वच्छता के लिए वार्ड की रिर्पाेट तैयार की जाएगी।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने कहा कि शहर की 13 उत्कृष्ट रोड़ों के साथ शहर की अन्य रोडों का काम भी हमें करना है। शहर की उत्कृष्ट रोडों के टूटे हुए फुटपाथ एवं डिवायडर की रिपेयरिंग, दीवालों पर आकर्षक पेंटिंग कर उन रोडों को डस्ट फ्री बनाना है। यह कार्य 7 दिवस में पूर्ण कर लिया जाए। रोड को डस्ट फ्री बनाने के लिए हमने मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन किराये पर ली है। उसका रोटेशन बनाकर प्रत्येक वार्ड की प्रमुख रोडों की सफाई प्रत्येक तीन दिन में करायें जिससे ज्यादा से ज्यादा रोड़ डस्ट फ्री रहे।
निगमायुक्त श्री माकिन ने निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के प्रमुख पार्कों और चैरहों पर सुंदर आकर्षक लाइटिंग व झालर लगाइ जाए जिससे रात के समय शहर सुंदर दिखे साथ ही मैन रोडों पर जो भवन काॅमर्शियल है उनसे चर्चा कर उन पर झालर या आकर्षित लाइटिंग करवायें। शहर सुंदर व साफ दिखेगा तो हमें स्च्छता सर्वेक्षण में अच्छे नम्बर मिलेगें और प्रत्येक वार्ड में एक पार्क को चिन्हित कर उस पार्क को विकसित करें उसमें लाइटिंग, फुब्बारे, घास आदि लगाकर उसको स्थानिय नागरिकों के लिए घूमने लायक बनायें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









